भारत

लूट की घटना CCTV में रिकॉर्ड: बदमाश आए, बैग छीना और पैर में फायरिंग कर भाग गए

jantaserishta.com
17 Jan 2023 12:23 PM IST
लूट की घटना CCTV में रिकॉर्ड: बदमाश आए, बैग छीना और पैर में फायरिंग कर भाग गए
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| उत्तरी दिल्ली में बाइक सवार चार हमलावरों ने 42 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मार दी और उससे पांच लाख रुपये छीन लिए। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पीड़ित की पहचान विजय नगर इलाके के रहने वाले हनी कुमार कालरा के रूप में हुई है और यह घटना शनिवार को हुई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 14 जनवरी को शाम करीब 6 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को फोन आया कि किसी ने पांच लाख रुपये लूट लिए थे और गोली मारकर घायल कर दिया था।
अधिकारी ने कहा, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि रूप नगर इलाके के शक्ति नगर में एक राशन गोदाम के पास, हनी के दाहिने पैर में गोली लगी है और उसके पांच लाख रुपये, जो उसे अपने नियोक्ता के भुगतान के रूप में मिल रहे थे, चार लोगों द्वारा लूट लिए गए थे। जिन्होंने उसे दो बाइकों पर रोक लिया।
हनी कीर्ति नगर के प्लास्टिक ग्रेन्यूल्स व्यापारी की दुकान पर काम करता है और अपनी बाइक से सदर बाजार से शालीमार बाग इलाके में पेमेंट ले रहा था।
पुलिस ने कहा कि आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की टीमें आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही हैं।
इस बीच, इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में हेलमेट पहने दो बाइक पर सवार चार लोगों ने हनी को सड़क किनारे रुकने के लिए मजबूर किया और उसके दाहिने पैर में गोली मारकर बैग छीन लिया। जिसके बाद वह अलग-अलग दिशाओं में भाग गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story