
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
बहराइच: बहराइच में बैंक से रुपए निकालकर जा रही महिला से रुपए से भरा बैग छीनकर लुटेरे फरार हो गए। महिला ने वारदात के बाद बैंक आकर जानकारी दी। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी को खंगाला है। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली देहात के मसीहाबाद निवासिनी 42 वर्षीय बेबी पत्नी राम सुन्दर विकास भवन स्थित इंडियन बैंक शाखा से शनिवार दोपहर में 30 हजार रुपये निकालने आई थी। बैंक परिसर में ही कुछ युवकों ने उसका विड्राल भरने में मदद की। महिला बैंक से धन निकालकर अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ घर आ रही थी। रास्ते में गांव के निकट ही महिला का रुपयों से भरा थैला लेकर बदमाश फरार हो गए। महिला ने वारदात के बाद बैंक आकर बैंककर्मियों को इसकी जानकारी दी।
बैंक स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल की। सत्येन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहकीकात की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





