
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
औरैया: यूपी में दुकानदार से लूट की घटना सामने आई है. रात में दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार के साथ मारपीट कर बदमाश रुपये से भरा बैग लूटकर भाग निकले. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को बदमाशों की बाइक मिली है. अब पुलिस बदमाशों की पकड़ने की कोशिश कर रही है.
यूपी के औरैया में सदर के नारायणपुर चौकी क्षेत्र में लूट की घटना हुई है. यहां अमित गुप्ता अपने भाई योगेश के साथ शनिवार रात को दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे. उनके हाथ में कुछ सामान और दिनभर की दुकानदारी का रुपयों से भरा बैग था.
अमित अपने भाई के साथ नारायुणपुर चुंगी के पास पहुंचे ही थे कि अचानक से चार बाइक सवार आए और दोनों भाइयों को रोक कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट करने के बाद अमित के हाथ से करीब डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लेकर भागने लगे. इस दौरान दोनों भाइयों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनते ही वहां मौजूद लोग उनके पास आने लगे. लोगों को आता देख बदमाश अपनी बुलेट छोड़कर भाग खड़े हुए.
लूट की जानकारी नारायणपुर चौकी की पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की बुलेट बरामद की है. लूट की घटना के बाद से औरैया के व्यापारियों में आक्रोश है. उनका कहना है कि आए दिन व्यापारियों के साथ लूट की घटना होती रहती हैं लेकिन पुलिस कुछ नहीं करती है.
वहीं लूट की इस घटना पर औरैया पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र नाथ का कहना है कि दुकानदार से साथ लूट की वारदात हुई है. मौके से लूट करने वालों की बुलेट बरामद की गई है. चारों लड़कों की जानकारी भी निकाल ली गई है. इनको पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर भेजी गई हैं. जल्द ही चारों बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





