भारत
घर में लूट: फर्जी इनकम टैक्स अफसर की हुई एंट्री, फिर...
jantaserishta.com
5 Sept 2022 9:20 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
घर से 25 लाख रुपए पार कर दिए.
खन्ना: पंजाब के खन्ना में बॉलीवुड फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर रोहनो खुर्द गांव के एक घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया. लुटेरों ने नकली इन्कम टैक्स अधिकारी बनकर घर से 25 लाख रुपए पार कर दिए. नकली अफसर बनकर पहुंचे लुटेरों ने घरवालों को एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद रुपए लेकर फरार हो गए. घरवालों को जब वारदात का पता चला तो सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. मामले की जांच शुरू कर दी है.
खन्ना के गांव रोहनो खुर्द के रहने वाले पीड़ित सज्जन सिंह व गुरदीप सिंह ने बताया कि सुबह एक गाड़ी घर के आगे रुकी, जिसमें सवार होकर कुछ लोग घर में घुस आए. वे सभी खुद को इन्कम टैक्स अधिकारी बताते हुए कहने लगे कि आपके पास घर में कैश के बारे में सूचना मिली है. इसके बाद उन्होंने तलाशी लेनी शुरू कर दी. वे घर करीब 25 लाख रुपए लेकर फरार हो गए.
पीड़ितों ने बताया कि जमीन बेची थी, उसी का कैश घर में रखा था. बयाना देकर कहीं और जमीन लेनी थी, मगर इससे पहले यह घटना हो गई. नकली अफसर बनकर आए लुटेरे सुबह करीब 5 बजे घर में दाखिल हुए और 5:29 पर बाहर चले गए. वह चार लोग थे, जिनमें दो पगड़ीधारी थे. दो के पास पिस्टल थीं. उन्होंने हमें एक कमरे में बंद कर दिया और पैसे लेकर फरार हो गए.
डीएसपी विलियम जैजी ने कहा कि सूचना मिली थी कि एक घर में लूट की घटना हुई है. पीड़ितों के मुताबिक, घर में चार लोग इन्कम टैक्स अधिकारी बनकर आए. उन्होंने पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर करीब 25 लाख रुपए लेकर फरार हो गए. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. जल्द मामले को हल कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





