भारत
ग्रामीण बैंक में डाका: छह लाख लूटे, सभी कर्मचारियों को बाथरूम में बंद किया
jantaserishta.com
22 March 2024 12:51 PM IST

x
मचा हड़कंप.
रांची: झारखंड के पलामू जिले में ग्रामीण बैंक की लामी पतरा ब्रांच में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपराधियों ने धावा बोलकर छह लाख रुपए लूट लिए। लूटपाट के बाद अपराधियों ने बैंक के सभी कर्मियों को बाथरूम में बंद कर लिया और आराम से भाग निकले।
झारखंड राज्य ग्रामीण (जेआरजी) बैंक की यह शाखा पड़वा थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित है। बताया गया कि अपराधियों की संख्या तीन थी। वे ग्राहक बनकर पहुंचे थे। उन्होंने अचानक पिस्तौल निकाल ली और बैंक अधिकारियों को धमकाकर कब्जे में कर लिया।
उन्होंने बैंक में मौजूद ग्राहकों को भी चुप रहने पर मजबूर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। अपराधियों के भागने की दिशा में छापामारी की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





