भारत

LIVE वीडियो! फिल्मी स्टाइल में लूट, बाइक को टक्कर मारकर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव पर हमला

jantaserishta.com
3 Oct 2026 8:49 AM IST
LIVE वीडियो! फिल्मी स्टाइल में लूट, बाइक को टक्कर मारकर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव पर हमला
x
CCTV में रिकॉर्ड.
जयपुर: जयपुर में शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने एक फार्मा कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को निशाना बनाकर फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात को अंजाम दिया. दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने पहले बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मारी और सड़क पर गिरा दिया. इसके बाद बदमाशों ने डंडे-सरियों से युवक पर हमला किया और उसका बैग व मोबाइल लूटकर फरार हो गए. पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.
मामला मालवीय नगर के सेक्टर-3 का है, जहां 1 सितंबर की रात करीब 12 बजे प्रताप नगर के कुंभा मार्ग निवासी सचिन अरोड़ा अपने घर लौट रहे थे. सचिन एक फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं और ऑफिस बंद करने के बाद बाइक से घर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से दो बाइकों पर सवार पांच बदमाश आए. बदमाशों ने सचिन की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही सचिन बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े. इसके बाद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और डंडे-सरियों से हमला शुरू कर दिया.
मारपीट के बाद बदमाश सचिन का बैग और मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए. घायल सचिन को राहगीरों की सूचना पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली.
फुटेज में बाइक सवार बदमाशों की पूरी करतूत कैद मिली है. पीड़ित के भाई राहुल ने गुरुवार को मालवीय नगर थाने में मामला दर्ज कराया. अब मालवीय नगर थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान और तलाश में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story