भारत

ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूट: बाइक सवार बदमाश दुकान में घुसे, दुकानदार व ग्राहकों को कब्जे में लेकर की 30 लाख की डकैती

jantaserishta.com
5 Nov 2021 8:31 PM IST
ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूट: बाइक सवार बदमाश दुकान में घुसे, दुकानदार व ग्राहकों को कब्जे में लेकर की 30 लाख की डकैती
x
पढ़े पूरी खबर

दरभंगा. जिले में अपराधियों के हौसले दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हैं. इसका प्रमाण फिर एक बार तब देखने को मिला जब अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप से 30 लाख रुपये से ज्यादा के गहनों और नकदी की डकैती कर ली. घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र के शंकर रोहार चौक की है. दुकानदार के अनुसार 4 बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने दुकान में घुसकर दुकानदार और वहां मौजूद ग्राहकों को कब्जे में ले लिया. उनके साथ मारपीट भी की. साथ ही सोने चांदी के साथ नगद 1 लाख पचास हजार रुपये भी लेकर अपराधी चलते बने. इस घटना की खबर की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई है. इलाके में इतनी बड़ी वारदात पहली बार हुई है इससे लोगों में दहशत है.

पीड़ित दुकानदार राजकुमार साह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे उनकी दुकान पर उनके बेटा-बेटी बैठे हुए थे. स्टाफ काम कर रहे थे. उसी दौरान 6 अपराधी आए और हथियारों के बल पर सभी को कब्जे में ले लिया. दराज खुलवाकर आराम से सोने-चांदी के जेवर और काउंटर से करीब डेढ़ लाख रुपए नकदी लेकर फरार हो गये. उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर करीब 30 लाख रूपये की लूट हुई है.
SDPO ने कहा
वहीं, मौके पर पहुंचे बेनीपुर SDPO कुमार सुमित ने घटना की पुष्टि करते हुए जानकारी मीडिया के साथ साझा की. उन्होंने बताया कि इलाके में लगे CCTV फुटेज की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है. साथ ही उन्होंने लूट क वारदात में शामिल अपराधियों के जल्द गिरफ्तारी की बात कही. वहीं लूट कितने की हुई है उसको लेकर पूरी जानकारी पीड़ित दुकानदार के आवेदन मिलने पर स्पष्ट होने की बात कही.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story