भारत

बैंक में लूट, एक करोड़ से ज्यादा लेकर फरार हुए बदमाश, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
10 Jun 2021 12:52 PM IST
बैंक में लूट, एक करोड़ से ज्यादा लेकर फरार हुए बदमाश, इलाके में हड़कंप
x
बदमाश ग्राहक के 44 हजार रुपए भी लूटकर ले गए.

बिहार में पिछले कुछ दिनों से क्राइम का रेट बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला वैशाली जिले के हाजीपुर में जरुआ का है। यहं दिनदहाड़े बाइक सवार पांच बदमाशों ने एक करोड़ 19 लाख की लूट को अंजाम दिया है। बैंक खुलते ही लुटेरे परिसर में दाखिल हो गए और उन्होंने बैंक को अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने बैंककर्मियों और एक ग्राहक को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश ग्राहक के 44 हजार रुपए भी लूटकर ले गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी वरिष्ठ मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं मुजफ्फरपुर के आईजी गणेश कुमार भी पहुंचने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार सुबह 11 बजे घटित हुई।
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। बैंक खुलने के थोड़ी देर बाद ही अपराधी बैंक में घुस गए और हथियार के बल पर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। बदमाशों ने हथियार का डर दिखाकर ग्राहक और बैंक कर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया था।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बदमाश पांच की संख्या में बैंक पहुंचे थे। लूट के बाद वे हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद बैंक कर्मियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।


इससे पहले बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित स्टेट बैंक की शाखा में बाइक सवार लुटेरों ने 19 मई को धावा बोलकर पौने आठ लाख रुपये लूटे थे। लूट की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार पुलिस बल और डीआईयू टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी थी।
बैंककर्मियों के कामकाज शुरू करते ही करीब बीस-पच्चीस मिनट बाद 7 लुटेरों ने बैंक में धावा बोल दिया था। उस समय करीब एक दर्जन ग्राहक बैंक के अंदर मौजूद थे। बैंक में घुसने के साथ ही एक लुटेरे ने पिस्टल के बल पर काउंटर नंबर दो पर मौजूद दोनों कैशियर को अपने कब्जे में करके कैश काउंटर में रखे रुपये समेटना शुरू कर दिया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story