भारत

लुटेरे पर भारी पड़ा दुकानदार, ज्वेलरी शोरूम में बेसबॉल बेट से की पिटाई, फिर हुआ ये

jantaserishta.com
5 Dec 2020 11:56 AM IST
लुटेरे पर भारी पड़ा दुकानदार, ज्वेलरी शोरूम में बेसबॉल बेट से की पिटाई, फिर हुआ ये
x

एक ज्वेलरी के शोरूम में लूट की नीयत से आना लुटेरे को उस समय महंगा पड़ गया जब मौका पाकर दुकानदार ने उस लुटेरे की ही बेसबॉल बैट से धुनाई कर दी. यह देखकर लुटेरा भी हक्‍का-बक्‍का रह गया और फिर देसी कट्टे से फायर करता हुआ मौके से फरार हो गया. यह घटना पंजाब के मोगा शहर की है.

मोगा शहर के मेन बाजार में कुलवंत सदियोड़ा की सादियोड़ा ज्वेलर्स के नाम से सुनार की दुकान है जहां गुरुवार शाम एक लुटेरे द्वारा देसी कट्टे के बल पर एक लूट को अंजाम देने की कोशिश की गई थी.
दुकान के मालिक कुलवंत सदियोड़ा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार लुटेरा एक कड़ा लेने के बहाने दुकान में दाखिल हुआ. उसके बाद उसने पिस्तौल दिखाकर सारा सामान देने को कहा.
दुकान के मालिक को लुटेरे ने कहा कि ज्‍वेलरी दे दो, मैं मजबूरी में लूट कर रहा हूं. इस पर दुकानदार बोला कि मेरी भी मजबूरी है, खून पसीने की मेहनत से दुकान बनाई है, नहीं दूंगा. तब लुटेरे ने कहा कि गोली मार दूंगा तो दुकानदार बोला कि मार दे, पर सामान नहीं दूंगा.
इसके बाद दुकानदार वहां से हट गया और लुटेरा दुकान में से ज्‍वेलरी समेटने लगा. अपनी दुकान को लुटता देख दुकानदार ने हौसला करके बेसबॉल से लुटेरे की धुलाई कर दी जिसके बाद लुटेरे को कट्टेे सेे फायर करते हुए भागना पड़ा.
डीएसपी सिटी बृजेंद्र सिंह भुल्लर खुद भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उनकी अगुवाई में पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई. लूट के प्रयास की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर लुटेरे की तलाश में जुट गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story