भारत

पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूटपाट, पुलिस ने 2.31 लाख की लूटी हुई नकदी 48 घंटे के अंदर बरामद की, जानें कैसे?

jantaserishta.com
30 Dec 2021 4:18 PM IST
पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूटपाट, पुलिस ने 2.31 लाख की लूटी हुई नकदी 48 घंटे के अंदर बरामद की, जानें कैसे?
x
एसएसपी ने बताया कि थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

नई दिल्ली: जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके में पुलिस ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूटपाट करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लूटी गई 2.31 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कोहली ने बताया कि गिरफ्तारियां मंगलवार को अरनिया इलाके में हुई एक घटना के सिलसिले में की गईं और पुलिस ने 2.31 लाख रुपये की लूटी हुई नकदी 48 घंटे के अंदर बरामद कर ली. उन्होंने कहा कि आठ लोगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी काकू राम पर धारदार हथियारों से हमला कर उससे 2.31 लाख रुपये लूट लिए थे. एसएसपी ने बताया कि अरनिया थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुख्यालय रमनीश गुप्ता की देखरेख में तीन टीमों का गठन किया गया था. 'विश्वसनीय सूचना' पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान गुरनाम सिंह उर्फ ​​गोरू, सुभाष कुमार उर्फ ​​पम्पी, अमरीक सिंह उर्फ ​​काका, जगनदीप सिंह उर्फ ​​बब्बल और राहुल कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इलाके की टोह ली थी. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है तथा कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story