भारत
लूट कांड: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 5 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
20 Jun 2025 9:58 AM IST

x
पुलिस का एक्शन लगातार जारी है.
गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। अपराध करने वाले बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इसी क्रम में कवि नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने लूट को अंजाम देने वाले गिरोह के 5 लुटेरों को धर दबोचा। मुठभेड़ के दौरान 4 बदमाश घायल हो गए। इन बदमाशों के पास से करीब 5 लाख रुपये की नकदी और अवैध हथियार बरामद किए गए।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रोज की तरह पुलिस टीम बैरिकेडिंग कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी दो बाइकों पर सवार 5 बदमाश पुलिस को आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। इन दो घायल बदमाशों समेत पुलिस ने कुल तीन अपराधी गिरफ्तार किए। हालांकि इस मुठभेड़ में दो बदमाश भागने में कामयाब रहे।
पुलिस पूछताछ में एक बदमाश ने स्वीकार किया कि गैंग ने लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की वारदात में मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दो बदमाश भी शामिल थे। हालांकि तीनों गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने तकरीबन 4 लाख रुपये, तीन तमंचे और एक मोटरसाइकिल बरामद की। कवि नगर में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस के लिए चुनौती थी कि मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दोनों बदमाशों को कैसे पकड़ा जाए? बाद में पुलिस ने अपना खास ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस अधिकारियों की ओर से इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला गाजियाबाद में सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया। अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश बाइक पर सवार होकर मधुबन बापूधाम इलाके से गुजर रहे हैं।
पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन दोनों को रोकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस पार्टी से अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने इन दोनों बदमाशों को भी धर दबोचा। इन दो बदमाशों के पास से एक लाख रुपये बरामद हुए। गाजियाबाद पुलिस ने लूट कांड में कुल 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये शातिर गैंग गाजियाबाद के कविनगर लूट कांड में शामिल था। बदमाशों ने 16 जून को 8 लाख से ज्यादा की रकम लूटी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





