भारत

दो पुलिस कांस्टेबलों के खिलाफ लूटपाट का मामला, प्रेमी जोड़े को धमकाकर लूटी लाखों की चेन

jantaserishta.com
22 April 2024 7:21 PM IST
दो पुलिस कांस्टेबलों के खिलाफ लूटपाट का मामला, प्रेमी जोड़े को धमकाकर लूटी लाखों की चेन
x
पढ़े पूरी खबर
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में दो पुलिस कांस्टेबलों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज किया है. आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने इंजीनियरिंग छात्र और उसकी प्रेमिका को धमका कर उनसे लाखों रुपए की सोने की चेन लूटी है. आरोपियों ने उनसे एक लाख रुपए कैश की भी मांग की थी. इस मामले में पीड़ित छात्र के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. इस मामले की जांच की जा रही है.
वाथोडा थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 13 अप्रैल को हुई है. उसी दिन देर रात एक इंजीनियरिंग छात्र और उसकी प्रेमिका अपने कार में बैठे हुए थे. उसी वक्त कलमना पुलिस थाने में तैनात दो पुलिसवाले पंकज यादव और संदीप यादव उनके पास पहुंचे. उन दोनों पर कार के अंदर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी देने लगे. दोनों छात्र डर गए.
इसके बाद दबाव बनाने के लिए उन दोनों ने इंजीनियरिंग छात्र के साथ मारपीट भी करने लगे. उन दोनों को छोड़ने के एवज में एक लाख रुपए की मांग करने लगे. जब छात्र ने अपने पास पैसे नहीं होने की बात कही, तो उन दोनों ने जबरन उससे उसकी सोने की चेन छीन ली. उसकी कीमत करीब 2.10 लाख रुपए बताई जा रही है. इसके बाद दोनों कांस्टेबल उन्हें किसी से कुछ नहीं कहने की धमकी देकर चले गए.
इसके बाद पीड़ित छात्र ने वाथोडा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. इसके आधार पर दोनों आरोपी कांस्टेबलों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 392 (डकैती), 170 और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत केस दर्ज कर लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जब जांच की गई, तो घटना में शामिल कांस्टेबलों की पहचान हो गई. दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
बताते चलें कि इसी महीने नागपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया था, जो सिलसिलेवार वारदातों को अंजाम दे रहा था. वो इतना शातिर था कि उसने गैंगस्टर छोटा राजन के घर में भी चोरी कर डाली थी. पुलिस ने उसके पकड़े जाने के बाद, उसके एक साथी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था. महाराष्ट्र के कई शहरों में पुलिस के लिए सिरदर्द बने इस शातिर चोर की पहचान मोहम्मद सलीम उर्फ हबीब कुरैशी के तौर पर हुई थी.
हैरानी की बात ये है कि 51 साल के इस चोर के खिलाफ 200 से ज्यादा केस दर्ज हैं. वो मूल रूप से मुंबई का रहने वाला है. लेकिन पिछले कई वर्षों से वो हैदराबाद में रह रहा था. इसी दौरान सलीम का साथी शब्बीर उर्फ साबिर जमील कुरैशी भी हैदराबाद से पकड़ा गया. वो भी मुंबई के गोवंडी इलाके का रहने वाला है. उसके खिलाफ करीब दो दर्जन अपराध दर्ज हैं. दोनों ने 26 मार्च को एक व्यवसायी के घर से 18 लाख की नकदी चुराई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story