भारत

पूर्व डीजीपी के रिश्तेदार के घर लूटपाट, 2 लोगों को बाथरूम में बंद कर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Nilmani Pal
14 Jun 2022 1:02 AM GMT
पूर्व डीजीपी के रिश्तेदार के घर लूटपाट, 2 लोगों को बाथरूम में बंद कर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
x

मेरठ। मेरठ के साकेत में बदमाशों ने दुस्साहिक तरीके से लूट की वारदात को अंजाम दिया। दो सौ मीटर दूरी पर ही पुलिस चौकी है। लुटेरे वारदात कर आसानी से फरार हो गए। वहीं, डाग स्क्वायड सड़क तक पहुंचा और फिर भटक गया था। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जैसे ही बदमाश दरवाजा तोड़कर घर में घुसे तो वह डर गए थे। हथियार देखकर मुहं से आवाज भी नहीं निकली।

करीब 30 मिनट तक बंधक रहे। बेटा जब पहुंचा तो उनकी जान में जान आई। उनके घर के पास ही चौकी है। कभी सोचा भी नहीं था, ऐसी वारदात हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने मास्क पहना हुआ था। गमछा भी डाला हुआ था। चारों बदमाशों ने चप्पल पहन रखी थी। शोर मचाने पर धमकी दे रहे थे। बदमाशों के बाद भी पीड़ितों के चेहरे पर दहशत दिखाई दे रही थी।

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो घर के पास ही बैग मिल गया। पुलिस ने उसे खोलकर देखा तो उसमे रोडवेज के दो टिकट, एक टीशर्ट और बेल्ट के साथ ही पेंसिल और बच्चों की किताबें रखी हुई थी। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है। लूट के शोर पर आसपास के लोग भी घरों से बाहर आ गए थे। उन्होंने पाश कालोनी में ऐसी घटना होने के बाद सुरक्षा पर सवाल उठा दिए। मानिक ने बताया कि हरियाणा के पूर्व डीजीपी रंजीव दलाल उनके रिश्तेदार हैं। उनके अलावा भी परिवार के अन्य लोग पुलिस और प्रशासन में बड़े पदों पर हैं। उन्होंने बताया कि जब पिता ने घटना के बारे में बताया तो वह काफी डर गए थे। तेजी से घर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।


Next Story