भारत

गिरोह दबोचा गया, गे नेटवर्किंग एप का इस्तेमाल, और फिर...

jantaserishta.com
19 May 2025 3:49 PM IST
गिरोह दबोचा गया, गे नेटवर्किंग एप का इस्तेमाल, और फिर...
x
शारीरिक संबंध बनाने के बाद...
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोए़डा में लूट के मामले में दादरी पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों पर गे नेटवर्किंग एप के जरिए युवकों से दोस्ती कर उनके साथ लूट मचाने का आरोप है.
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन III) सुधीर कुमार ने कहा कि दक्ष, भूपेंद्र, जे राघव और हनी को एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल, चाकू, अपराध करने में इस्तेमाल की गई कार और अन्य सामान बरामद किया गया है.
कुमार ने कहा कि आरोपी सोशल मीडिया एप्लीकेशन के जरिए समलैंगिक युवकों से संपर्क करते थे और उन्हें ग्रेटर नोएडा में अलग- अलग जगहों पर बुलाते थे. वे उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद, आरोपी उनके साथ मारपीट करते थे और फिर उनकी नकदी, फोन और अन्य कीमती सामान लूट लेते थे. एडीसीपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई बार अलग- अलग युवकों के साथ अपराध करने की बात कबूल की है.
बता दें कि कुछ माह पहले गाजियाबाद से भी ऐसा ही मामला सामने आया था. जिले में 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था. जानकारी के मुताबिक ये बदमाश ग्राइंडर गे ( grinder app) डेटिंग एप के जरिए युवकों से दोस्ती करते थे और होमो सेक्सुअल एक्टिविटी का झांसा देकर युवकों को अपने रूम में बुलाकर बंधक बना लेते थे. इसके बाद उनके नग्न फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठ लेते थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story