भारत
लुटेरों ने ट्रेनों को बनाया निशाना, यात्रियों में फैली दहशत
jantaserishta.com
14 Aug 2023 11:56 AM IST

x
DEMO PIC
मचा हड़कंप.
अमरावती: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में लुटेरों ने दो ट्रेनों को निशाना बनाया और कई यात्रियों से लूटपाट की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। सबसे पहले, छह लुटेरों के गिरोह ने रविवार रात सिंगरायकोंडा और कवाली के बीच चेन्नई जाने वाली हैदराबाद एक्सप्रेस में यात्रियों से लूटपाट की।
रेलवे पुलिस के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर सिग्नल से छेड़छाड़ कर ट्रेन रोकी। लुटेरों ने एस2, एस4, एस5, एस6, एस7 और एस8 कोचों को निशाना बनाया और यात्रियों से सोने के आभूषणों सहित उनका कीमती सामान लूट लिया। बाद में गिरोह ने हैदराबाद-चेन्नई चारमीनार एक्सप्रेस को निशाना बनाया, जिसमें उन्होंने एस1 और एस2 कोच में यात्रियों को लूट लिया।
जब रेलवे पुलिस के जवानों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पथराव कर दिया और भाग निकले। लूट रात 1.20 बजे से 1.50 बजे के बीच की गईं। यात्रियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। कवाली में रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





