भारत
लुटेरों ने पूर्व MLA की पत्नी को बनाया निशाना, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
11 July 2024 4:01 PM IST

x
दिन दहाड़े वारदात को अंजाम दे डाला।
फतेहपुर: यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन राह चलते लोगों के साथ लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं। फतेहपुर में भी लुटेरों ने दिन दहाड़े वारदात को अंजाम दे डाला। यहां लुटेरों ने पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी को भी नहीं छोड़ा और मंगलसूत्र लूटकर भाग निकले। घटना के दौरान पूर्व विधायक की पत्नी आवास विकास कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक के लिए गईं थीं। यहीं पर बाइक पर दो लुटेरे सवार होकर आए और गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले। लुटेरे भागते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। पूर्व भाजपा विधायक करन सिंह पटेल का आवास विकास मोहल्ले में घर हैं। पत्नी के साथ पूर्व विधायक घर में रहते हैं। गुरुवार सुबह करीब पौने सात बजे उनकी 60 वर्षीय पत्नी शांति सिंह रोज की तरह घर के पास ही मॉर्निंग वॉक कर रही थी।
इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर पीछे से एक बाइक में सवार दो युवक आये और शांति सिंह के गले से मंगलसूत्र छीन फरार हो गए। जब तक शांति देवी शोर मचाती लुटेरे फरार हो चुके थे। हालांकि बदमाश इतने बेखौफ थे कि घटनास्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर ही स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में 470 रुपये का पेट्रोल डलवाया और आबूनगर की तरफ तेज रफ्तार से निकल गए। लूट की सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ सिटी वीर सिंह मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक के आवास के बाहर लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी। बाइक सवार संदिग्ध लुटेरे कैमरे में कैद हुए हैं। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि शातिरों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





