भारत
लुटेरों ने बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, लूटा पर्स, सड़क पर घसीटा
jantaserishta.com
19 April 2024 2:29 PM IST

x
सीसीटीवी में कैद.
जालंधर: पंजाब के जालंधर में गली में स्कूटी सवार लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला की पर्स लूट ली. इसके साथ ही महिला को करीब 20 मीटर तक सड़क पर घसीटते ले गए. ये दिल दहला देने वाली घटना सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. डरी सहमी महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना पंजाब में जालंधर की पॉश कॉलोनी की है. यहां मोता सिंह नगर में बुधवार शाम करीब 7 बजे ये वारदात हुई. यहां एक्टिवा सवार दो लुटेरे 70 साल की बुजुर्ग महिला का पर्स छीन रहे थे. लुटेरों ने जैसे ही पर्स पकड़कर छीना तो उसी के साथ बुजुर्ग महिला गिर गई और लुटेरे करीब 20 मीटर तक महिला को घसीटते ले गए.
यह पूरी घटना सड़क के पास एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. मोहल्ले के लोगों ने घटना को लेकर पुलिस पर सवाल उठाए हैं. वारदात के बाद पीड़ित बुजुर्ग महिला दहशत में हैं. उन्होंने थाने में शिकायत तक नहीं दी. पीड़ित महिला ने कहा कि मैंने तो पुलिस में शिकायत भी नहीं दी है. डर है कि लुटरे कहीं फिर से आकर न लूट लें.
डरी-सहमी बुजुर्ग महिला ने बमुश्किल घटनाक्रम के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरा नाम पता मत जाहिर करना. इस मामले को लेकर 24 घंटे बाद भी केस दर्ज नहीं हुआ है. पुलिस को शिकायत का इंतजार है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





