लुटेरों ने 6 करोड़ रुपए की सिगरेट से भरे कंटेनर में की लूट, एक पकड़ाया

नूंह. कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर सबरस गांव के समीप से करीब 5 दिन पहले हथियारों के बल पर चालक को बंधक बनाकर तकरीबन 6.50 करोड़ रुपए की सिगरेट से भरे हुए कंटेनर लूट (Loot) मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है. सीआईए तावडू पुलिस ने सिगरेट (Cigarettes) से लदे ट्रक को माल सहित बरामद करने के अलावा एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि लूट की वारदात में इस्तेमाल किए गए दो ट्रक व इनोवा गाड़ी के अलावा हथियारों के साथ – साथ अन्य लुटेरों को भी जल्द से जल्द दबोचा जा सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





