भारत

लुटेरों ने की फायरिंग, कैश लूटा, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

jantaserishta.com
24 Jan 2023 11:27 AM IST
लुटेरों ने की फायरिंग, कैश लूटा, पूरे इलाके में दहशत का माहौल
x
हैदराबाद (आईएएनएस)| हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक शराब की दुकान के कर्मचारियों से दो लाख रुपये लूटने के लिए लुटेरों ने फायरिंग की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार रात मेडचल मलकजगिरी जिले के शमीरपेट पुलिस थाने के अंतर्गत उड्डमरी में हुई।
कैशियर और अन्य कर्मचारी जब दुकान बंद कर नकदी लेकर जा रहे थे तो तीन नकाबपोशों ने उन पर हमला कर दिया।
पुलिस के मुताबिक लुटेरों ने शराब दुकान के कर्मचारियों पर लाठियों से हमला कर नकदी छीनने का प्रयास किया। पीड़ितों ने विरोध किया तो एक लुटेरे ने दो राउंड फायरिंग कर दी।
एक गोली शराब दुकान के शटर पर लगी, जबकि दूसरी गोली हवा में चलाई गई। अपराधी कर्मचारियों से 2.08 लाख रुपये नकद छीन कर फरार हो गये।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ितों में से एक बालकृष्ण ने कहा कि नकाबपोश लोगों ने उन पर तब हमला किया जब वे अपने दोपहिया वाहन स्टार्ट कर रहे थे।
पुलिस को एक अंतरराज्यीय गिरोह के शामिल होने का संदेह है और उन्हें पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story