भारत

इतना दुस्साहस...! लुटेरों ने पुलिस पर कर दी फायरिंग, फिर...

jantaserishta.com
23 May 2023 9:33 AM IST
इतना दुस्साहस...! लुटेरों ने पुलिस पर कर दी फायरिंग, फिर...
x

DEMO PIC 

मचा हड़कंप .
पणजी (आईएएनएस)| दक्षिण गोवा में सोमवार तड़के गश्त ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम को देखकर तीन हथियारबंद लुटेरों ने उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। वेरना पुलिस इंस्पेक्टर डियागो ग्रेसियस ने आईएएनएस को बताया कि लुटेरों ने जब देखा कि पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए आ रही है तो उन्होंने दो गोलियां चलाईं। डियागो ग्रेसियस ने कहा, यह घटना तब हुई जब वे एक घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। तीन लुटेरे थे। उन्होंने दो गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए।
उन्होंने कहा कि यह घटना दक्षिण गोवा के जुआरीनगर में एमईएस कॉलेज के पास हुई। उन्होंने कहा, हम उन लुटेरों की तलाश कर रहे हैं, जांच जारी है। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान एक होमगार्ड को मामूली चोट आई है। सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, यह ज्ञात नहीं है कि होमगार्ड को गोली लगी या नहीं। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और वह ठीक है। आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story