भारत
पुलिस की वर्दी में लुटेरे...9 आरोपी गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर के साथ अजीब वाकया हुआ
jantaserishta.com
3 Feb 2025 5:56 PM IST

x
मचा हड़कंप.
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन पुलिसकर्मियों सहित नौ लोगों ने सस्ते डॉलर का झांसा देकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है, पीड़ित यशपाल सिंह को आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि वो उसे 20 हजार डॉलर सस्ते दाम में दिलवा सकते हैं. इसके लिए उन्होंने पहले असली 400 डॉलर दिखाकर उसे विश्वास में लिया. फिर प्रेमनगर के झाझरा इलाके में डील के बहाने बुलाया. जैसे ही यशपाल वहां पहुंचा, तीन पुलिसकर्मियों सहित अन्य आरोपियों ने उसे धमकाया, मारपीट की और 7.50 लाख रुपये व डॉलर लूट लिए. बाद में ढाई लाख रुपये वापस देकर बाकी रकम आपस में बांट ली.
पीड़ित यशपाल सिंह असवाल ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वो ऋषिकेश का रहने वाला है और प्रॉपर्टी का काम करता है. कुछ समय पहले उसकी चमोली के रहने वाले कुंदन नेगी से हुई. कुंदन ने उससे कहा कि उसके परिचित राजेश रावत, राजेश चौहान और राजकुमार चौहान (निवासी मोरी उत्तरकाशी) के पास करीब 20 हजार अमेरिकी डॉलर रखे हुए हैं, जिन्हें वो कम दाम में बदलवाना चाहते हैं. ऐसा कहकर पीड़ित को विश्वास में लेकर डॉलर का सौदा करीब आठ लाख रुपए में तय हुआ.
पीड़ित ने जब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो जांच में तीन पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई. देहरादून पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर ढाई लाख रुपये नकद और नकली डॉलर बरामद किए. पुलिस अब उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है.
इस मामले पर एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों की संलिप्तता बेहद गंभीर मामला है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





