बीजेपी के वरिष्ठ नेता से लूट, मोबाइल छीनकर फरार हो गए बदमाश

नई दिल्ली: पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के पास बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल का मोबाइल छीनकर बदमाश फरार हो गए. उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है. फिलहाल पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. बीजेपी नेता ने बताया कि उनकी कार का शीशा नीचे था, तभी बदमाशों ने मौका पाकर उनका मोबाइल छीन लिया. हरकत में आई पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है. पुलिस ने कहा कि जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





