भारत

शहर में लुटेरे सरगर्म, व्यक्ति को बनाया निशाना

Shantanu Roy
29 Sept 2023 6:00 PM IST
शहर में लुटेरे सरगर्म, व्यक्ति को बनाया निशाना
x
फिरोजपुर। फिरोजपुर शहर मे पिछले काफी समय से आते जाते राहगीरो के कुर्ते की जेब खींचकर कैश, पर्स और मोबाइल फोन आदि लूटने वाले गिरोह पूरी तरह से सरगम हैं और आए दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसी तरह की घटना गत शाम फिरोजपुर में किले वाला चौक के नजदीक घटी ,जहां पर दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरे एक व्यक्ति के कुर्ते की जब खींच कर ले गए जिसमें करीब 15/16 हज़ार रुपए और अन्य जरूरी कागजात थे। थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने इस घटना संबंधी पीड़ित व्यक्ति नौनिहाल सिंह पुत्र मोता सिंह वासी गांव खाई खेमे की के बयानों पर 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उनकी तलाश की जा रही है। संपर्क करने पर थाना सदर फिरोजपुर के ए.एस.आई. बलविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मुद्दई नौनिहाल सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि वह फिरोजपुर शहर से अपने गांव खाई खेमेकी की और जा रहा था और जैसे ही वह किले वाला चौक फिरोजपुर के पास पहुंचा तो 2 मोटरसाइकिल सवार लुटेरे आए जिन्होंने शिकायतकर्ता के पहने हुए कुर्ते की जेब खींच कर ले गए। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी जेब में करीब 15/16 हज़ार रुपए, जरूरी कागजात और खाली हस्ताक्षर किए हुए चेक थे।
Next Story