भारत

खुलासा हुआ लुटेरे गिरोह का, ऑटो-रिक्शा भी बरामद, जानें पूरा कारनामा

jantaserishta.com
30 March 2025 4:17 PM IST
खुलासा हुआ लुटेरे गिरोह का, ऑटो-रिक्शा भी बरामद, जानें पूरा कारनामा
x

सांकेतिक तस्वीर

बड़ा एक्शन.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने ऑटो-रिक्शा में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अपराध में इस्तेमाल किए गए ऑटो-रिक्शा को भी बरामद कर लिया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला 21 मार्च को सामने आया, जब एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि ऑटो-रिक्शा में सफर के दौरान उसके गहने लूट लिए गए. इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. कई संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में सफलता मिली.
28 मार्च को पुलिस ने मुख्य आरोपी और ऑटो-रिक्शा चालक शाहनवाज के ठिकाने पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान शाहनवाज ने अपने अन्य दो साथियों दानिश और वसीम के नाम बताए. इसके बाद पुलिस ने दानिश को लोनी और वसीम को खजूरी खास इलाके से गिरफ्तार किया.
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह खासतौर पर अकेली महिलाओं को अपना निशाना बनाता था. आरोपी महिलाओं को अपने ऑटो-रिक्शा में बैठने का लालच देते और फिर यात्रा के दौरान उनके कीमती सामान, गहने और नकदी छीन लेते थे. घटना के बाद आरोपी फरार हो जाते और पीड़ित को लूट का एहसास तब होता जब ऑटो कहीं सुनसान जगह पर छोड़ दिया जाता था.
पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने अब तक कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया है और इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हो सकते हैं. फिलहाल, पुलिस इनसे पूछताछ कर अन्य मामलों में भी इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है. दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद महिला यात्रियों में राहत है, और पुलिस लोगों को सतर्क रहने और अनजान ऑटो-रिक्शा में सफर करने से बचने की सलाह दे रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story