भारत

पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

jantaserishta.com
7 Nov 2024 11:52 AM IST
पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल
x
उसके पास से अवैध हथियार और लूट के पांच मोबाइल बरामद हुए हैं.
नोएडा: नोएडा में बीती रात पुलि‍स व एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुल‍िस की गोली से घायल हुए बदमाश को गि‍रफ्तार कर ल‍िया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके पास से अवैध हथियार और लूट के पांच मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी मोबाइल लूटकर तेज रफ्तार की बाइक से फरार हो जाता था।
पुलिस ने बताया कि 6 नवंबर की देर रात थाना सेक्टर-58, पुलिस टीम द्वारा आईनाइजर कंपनी सेक्टर 60, नोएडा के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुल‍िस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया गया, तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया, तो उसने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। इस पर पुल‍िस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान बदमाश सोनू उर्फ मोटा (22) गोली लगने से घायल हो गया और पुल‍िस ने उसे गिरफ्तार कर ल‍िया। उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस को उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, ज‍िंदा व खोखा कारतूस .315 बोर और एक मोटरसाइकिल, पांच चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी इससे पहले भी थाना सेक्टर-58, सेक्टर 49 और फेस-2 नोएडा से लूट और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। उस पर अलग- अलग थानों में छह मामले दर्ज हैं। पुल‍िस उसकी तलाश कर रही थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story