
x
फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद जिले में बुधवार-गुरुवार की रात को पुलिस की लूट के आरोपी से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। वहीं, एक हेड कांस्टेबल भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक 13 मार्च को कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का कुंडल लूट लिया गया था। छिनैती के दौरान महिला घायल भी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में कासगंज निवासी कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया 13 मार्च को एक लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। लूट के वांछित आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। लूट गए कुंडल की बरामदगी के लिए आरोपी को जब उसके बताए स्थान पर ले जाया गया। वहां उसने पहले से ही 315 बोर का एक तमंचा छिपा रखा था। भागने की नीयत से आरोपी ने पुलिस पर दो राउंड फायर किया, जिसमें हेड कांस्टेबल रविंद्र तिवारी के हाथ में गोली लग गई।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने जब फायरिंग की तो आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने बदमाश को मौके से तुरंत गिरफ्तार कर लिया। घटना में लूटे गए कुंडल की भी बरामदगी की गई। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। जहां से घायल आरोपी को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में घायल का उपचार चल रहा है।
वही, गाजियाबाद के वेव सिटी पुलिस टीम ने भी लूट करने वाले वांछित बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। कार और मोबाइल लूटने वाले बदमाश लव के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ है।
Tagsफर्रुखाबादफर्रुखाबाद न्यूज़फर्रुखाबाद पुलिसमुठभेड़FarrukhabadFarrukhabad NewsFarrukhabad Policeencounter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





