भारत

पता पूछने के बहाने लूट, हथियारबंद बदमाशों ने इस तरह घटना को दिया अंजाम

jantaserishta.com
24 Jan 2022 8:51 AM IST
पता पूछने के बहाने लूट, हथियारबंद बदमाशों ने इस तरह घटना को दिया अंजाम
x
लूटपाट का विरोध करने पर मारी गोली।

भोजपुर: बिहार के भोजपुर में इन दिनों अपराध चरम सीमा पर है. जिले में तकरीबन रोजाना हो रही गोलीबारी और गैंगवार की घटनाओं के बीच एक और मामला सामने आया है. यहां हथियारबंद बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी है.

लूट और गोलीबारी की यह घटना बड़हरा के पैगा की है, जहां चार हथियारबंद लोगों ने एक शख्स को पहले रुकवाया और फिर पास के गांव का पता पूछने के बहाने उसका मोबाइल लूटा और पीछा करने पर गोली मार हथियार लहराते हुए फरार हो गए.
इस वारदात में जख्मी शख्स का नाम महेश यादव बताया जा रहा है. पीड़ित बड़हरा के नेकनाम टोला पंचायत के शालिग्राम सिंह के टोला का रहने वाला है. फिलहाल उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है और वह खतरे से बाहर है.
घायल के मुताबिक, रविवार देर शाम महेश अपने मवेशियों के लिए पुआल का बंदोबस्त करने सारंगपुर गया था और वापस आरा होते हुए पैगा के रास्ते अपने गांव शालीग्राम सिंह के टोला जा रहा था. इसी बीच रास्ते में बाइक सवार 4 लोगों ने पहले उसके साथ लूटपाट की और फिर कमर में गोली मारकर मौके से फरार हो गए.
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर बड़हरा थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वहां से घायल को अस्पताल में पहुंचाया. इस मामले में पुलिस का कहना है कि जख्मी के बयान दर्ज कर आरोपियों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है. साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story