भारत
ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोलियों से भूना, 1 की मौत दूसरा घायल
jantaserishta.com
30 July 2023 10:06 AM IST

x
दहला इलाका.
पटना: बेखौफ अपराधियों ने शनिवार को राजधानी पटना में 2 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस फायरिंग के दौरान एक शख्स की मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल है. घटना शनिवार देर रात की है. पटना के कदमकुंआ इलाके में अपराधियों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की.
शनिवार की देर रात पटना के कदमकुआं थाना इलाके के काजीपुर रोड नंबर 2 में रहने वाले राजू यादव व राजू कुमार उर्फ बोना को अपराधियों ने निशाना बनाया. राजू यादव को तीन गोली जबकि राजू उर्फ बोना को दो गोलियां लगी हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वही घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों के द्वारा पटना के पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान राजू यादव की मौत हो गई जबकि राजू उर्फ बोना की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





