भारत
OMG! बरपाया कहर, 15 से ज्यादा लोगों को पहुंचाया हॉस्पिटल, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
5 Feb 2023 3:33 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
दहशत का माहौल बना हुआ है.
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर आवारा कुत्तों ने अलग-अलग जगहों पर बीस से ज्यादा लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है. सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए 12 लोगों को सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है. घटना मंझौल थाना क्षेत्र की है.
कुत्तों के द्वारा महिला, पुरुष और बच्चों को घूम- घूम कर अलग -अलग जगहों पर काटने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. लोग लाठी-डंडे के साथ मोहल्ले में निकलने के लिए मजबूर हो गए हैं.
जानकारी के मुताबिक, मंझौल पंचायत 01 निवासी सुरेश प्रसाद सिंह, अनीता देवी, छट्ठू यादव, मंझौल पंचायत 02 निवासी अनिल सिंह, लालो तांता , देबू साहनी, श्याम सुंदरी देवी, विक्रम कुमार, अनरसा देवी, कमला देवी सहित दर्जनभर से अधिक लोगों को कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया है.
कुत्तों के काटने से घायल सभी को ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेरिया बरियारपुर में भर्ती कराया है. जहां प्राथमिक उपचार के बाद 12 लोगों को बेहतर इलाज और एंटी रेबीज टीकाकरण के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक ही कुत्ते के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में घुम- घुम कर सभी लोगों को काटा गया है.
बताते चलें कि कुछ माह पहले तक जिले के बछवारा प्रखंड में भी कुत्तों का आतंक जारी था. जिसमें आदमखोर कुत्तों के काटने से 10 लोगों की मौतें भी हुई थी. जिसके बाद पटना से शूटरों की टीम को बुलाकर करीब 42 कुत्तों का एनकाउंटर किया गया था.
Tagsबेगूसरायबेगूसराय न्यूज़बेगूसराय पुलिसआवारा कुत्तेकुत्ताBegusaraiBegusarai NewsBegusarai PoliceStray DogsDog
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





