भारत

रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी, 8 यात्री घायल

Admin4
4 March 2024 7:12 AM GMT
रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी, 8 यात्री घायल
x
देवप्रयाग। देवप्रयाग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के पास पलटगई। हादसे में 8 यात्री घायल हो गए हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दौरान बस में कुल 34 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे। इसी दौरान बस देवप्रयाग बछेलीखाल के पास पलट गई। हादसा होते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची देवप्रयाग पुलिस ने राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। हा दसे में 8 यात्री घायल हो गए, जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग भर्ती कराया गया है।
Next Story