भारत

अल्मोड़ा: रोडवेज बस का हुआ एक्सीडेंट, सभी यात्री सुरक्षित

jantaserishta.com
9 Oct 2023 2:28 PM IST
अल्मोड़ा: रोडवेज बस का हुआ एक्सीडेंट, सभी यात्री सुरक्षित
x
अल्मोड़ा: कुमाऊं में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार की सुबह अल्मोड़ा चितइ गोलू मंदिर के पास दिल्ली से आ रही एक रोडवेज की बस पास देते समय कलवर्ट में चली गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
दरअसल, काली धार मोड़ के पास गंगोलीहाट दिल्ली बस कलवर्ट में चली गई थी। सूचना के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना सुबह करीब 6 बजे की है। ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्रियों को बचा लिया गया। बस (यूके 07 पीए 3236) कलवर्ट में उतर गई थी। बस में 20 यात्री मौजूद थे। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story