भारत

OMG! चलती बस में लगी आग, ड्राइवर ने तुरंत रोका, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
29 Jun 2023 5:39 PM IST
OMG! चलती बस में लगी आग, ड्राइवर ने तुरंत रोका, फिर जो हुआ...
x
क्रेन की मदद से बस को किनारे हटाया गया।
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज की चलती बस में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने गाड़ी को तुरंत रोका और आनन-फानन में सवारियों को नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली। फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेस-वे पर गाजियाबाद के कौशांबी से रोडवेज की एक बस मीनागढ़ जा रही थी। जिसमें गुरुवार को अचानक आग लग गई। आनन-फानन में ड्राइवर ने गाड़ी को रोका और उसमें मौजूद सवारियों को तुरंत नीचे उतारा गया।
पुलिस को घटना की सूचना करीब 2 बजे के आसपास मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दी गई। जेवर टोल और फायर ब्रिगेड की ग्रेटर नोएडा यूनिट से गाड़ी को रवाना किया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। एक्सप्रेस-वे पर जाम ना हो, इसलिए क्रेन की मदद से बस को किनारे हटाया गया।
घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग बस के अगले हिस्से में लगी थी। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि सीएनजी में लीकेज की वजह से आग लगी। आग काफी तेजी से बस के अगले हिस्से से होते हुए धीरे-धीरे पूरे बस में फैलना शुरू हो गई थी। फिलहाल, घटना के बाद इसकी जांच की जाएगी कि आग लगने की असली वजह क्या रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story