भारत

लाहुल-स्पीति में सडक़ें फिर बंद

Shantanu Roy
6 April 2026 5:52 PM IST
लाहुल-स्पीति में सडक़ें फिर बंद
x
Keylong. केलांग। प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में बीते दिनों भारी हिमपात हुआ है। वहीं, बीते शनिवार को हुए हिमपात होने से लाहुल-स्पीति का जनजीवन एक बार फिर अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी होने से वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई है। लाहुल में ग्रामीण सडक़ों के साथ-साथ एनएच भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गए हैं। रविवार को सुबह मौसम रूकने के बाद हालांकि बीआरओ ने एनएच-003 की बहाली का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने भी मार्गों की बहाली का कार्य आरंभ कर
दिया है।
सडक़ें बर्फबारी होने से फिसलन भरी हो गई है। जानकारी के अनुसार लाहुल-स्पीति की 298 में से 145 सडक़ें ताजा बर्फबारी के कारण बंद हो गई है। बहाली का कार्य चला हुआ है। वहीं, एनएच-003 केलांग से मनाली और उदयपुर से केलांग, उदयपुर से मनाली के लिए बर्फबारी से मार्ग अवरूद्ध होने पर वाहनों की आवाजाही थम गई। लाहुल और स्पीति मंडल में बर्फबारी से 145 सडक़ें अवरूद्ध हो गई है। लाहुल डिवीजन की बात करें तो यहां पर 134 यानि सभी सडक़ें बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। वहीं, स्पीति में 11 सडक़ें बर्फबारी से बंद हो गई है। रोहतांग पास-कोकसर एनएच-003 बंद हो गया है। दारचा-सरचू मार्ग भी बंद है। दारचा-शिकुंला पास भी भारी बर्फबारी के चलते बंद है। ग्रांफू-बातल भी बंद है। लोसर-बातल एनएच-505 भी बंद है। लाहुल में भारी बर्फबारी होने से सभी संपर्क मार्गों पर वाहनों के पहिए थम गए हैं। लिहाजा, ताजा बर्फबारी ने लाहुल के लोगों को एक बार फिर आफत में डाला है।
Next Story