
x
प्रधानमंत्री मोदी का विजन 2047
Delhi दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) नेताओं की बैठक में देश की आर्थिक प्रगति और भविष्य की विकास रणनीति पर जोर देते हुए कहा कि भारत को दुनिया से एक कदम आगे चलने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और आज भारत विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं चुनौतियों का सामना कर रही हैं, तब भारत ने वर्ष 2025-26 में 7.7 प्रतिशत की विकास दर दर्ज की है। वहीं 31 मार्च को समाप्त हुए पिछले तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मजबूत नीतियों, सुशासन और देशवासियों के विश्वास का परिणाम है।
पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में बुनियादी ढांचे, डिजिटल इंडिया, सामाजिक कल्याण और आर्थिक सुधारों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देकर विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार बनने के बाद देश का भाग्य बदला है और भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने नेताओं से आह्वान किया कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना होगा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत को केवल दुनिया के साथ कदम मिलाकर नहीं चलना है, बल्कि हर क्षेत्र में दुनिया से एक कदम आगे रहने का प्रयास करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से विकसित भारत का सपना अवश्य साकार होगा।
Tagsनरेंद्र मोदीपीएम मोदीNDA बैठकविकसित भारतभारत की अर्थव्यवस्था7.7% ग्रोथ रेटभारत विकास दरNDA सरकारमोदी भाषणदुनिया से एक कदम आगेआर्थिक विकासडिजिटल इंडियासुशासननई दिल्लीभाजपाNDA Leaders MeetingPM Modi Liveभारत की प्रगति।Narendra ModiPM ModiNDA meetingdeveloped IndiaIndia's economy7.7% growth rateIndia's growth rateNDA governmentModi speechone step ahead of the worldeconomic developmentdigital Indiagood governanceNew DelhiBJPIndia's progress.
Next Story





