भारत

सड़क का हिस्सा अचानक धसा, पुलिस ने बैरिकेडिंग की, VIDEO

jantaserishta.com
9 Oct 2023 12:27 PM IST
सड़क का हिस्सा अचानक धसा, पुलिस ने बैरिकेडिंग की, VIDEO
x
नोएडा: नोएडा की मास्टर प्लान रोड नंबर-2 करीब 15 से 20 फीट तक धंस गई है। इस रोड पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन आते जाते हैं। वहां मौजूद लोगों ने स्कूल का बैरिकेड लगाकर रोड को बंद कर दिया है। यातायात को एक लेन से निकाला जा रहा है। बताया गया कि ये रोड रात में धंसी थी। रोड धंसने की जानकारी प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद मौके पर अधिकारी पहुंच रहे हैं।
बताया गया कि सेक्टर-27 की डीप सीवर लाइन के फटने से लीकेज था। इस वजह से सड़क पर अंदर से कटान हो गया। इस कारण ये धंस गई। इसमें पानी भरा हुआ दिख रहा है। फिलहाल पूरे मामले की स्ट्रक्चर जांच की जाएगी।
बता दें कि ये रोड आगे डीएससी और अंडरपास के जरिए नोएडा ग्रेटर - नोएडा एक्सप्रेस को कनेक्ट करती है। पीक आवर में यहां हैवी ट्रैफिक रहता है। डीजीएम जल आरपी सिंह ने बताया कि यहां डीप सीवर लाइन है। उसमें कुछ लिकेज की बात सामने आई है। इस वजह से कटान हुआ और सड़क धंस गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story