भारत
आम आदमी पार्टी का रोड शो, हाथ जोड़े लोगों के बीच पहुंचीं सुनीता केजरीवाल
jantaserishta.com
27 April 2024 6:44 PM IST

x
बड़ी खबर
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने रोड शो किया. खास बात है कि इस रोड शो को सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल लीड कर रही हैं. प्रचार वैन पर सवार, हाथ जोड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार करती सुनीता केजरीवाल आग बढ़ रही हैं. पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में सड़क पर उनका काफिला पहुंचा, जिसमें दिल्ली भर से आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी का जमावड़ा इस वक्त पूर्वी दिल्ली में है. बता दें कि, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में उनका पहला राजनीतिक अभियान है.
Tagsआम आदमी पार्टीआम आदमी पार्टी का रोड शोरोड शोसुनीता केजरीवालकेजरीवालAam Aadmi PartyAam Aadmi Party Road ShowRoad ShowSunita KejriwalKejriwal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





