भारत

मौत का रास्‍ता: गूगल मैप का मत करना भरोसा! इस मामले में डीएम ने लिया संज्ञान

jantaserishta.com
7 Dec 2024 8:08 AM IST
मौत का रास्‍ता: गूगल मैप का मत करना भरोसा! इस मामले में डीएम ने लिया संज्ञान
x
सख्ती दिखाई.
औरैया: यूपी के बरेली में कुछ दिन पहले गूगल मैप की गलती के चलते तीन कार सवारों की जान चली गई। तीनों गूगल मैप देखकर कार से एक शादी समारोह में जा रहे थे। मैप ने कार सवारों को पुल वाला जो रास्ता बताया था वह अधूरा था, लेकिन मैप में पुल पूरा दिखाई दे रहा था। आगे जाकर कार समेत तीनों पुल के नीचे रामगंगा नदी में गिर गए और तीनों की मौत हो गई। इसके बाद इसी तरह का एक और गूगल मैप की गलती से हादसा हुआ। इन हादसों को देखने के बाद औरैया डीएम ने भी सख्ती दिखाई। बरेली हादसे को देखते हुए डीएम अधूरे पुल के आगे दीवार खड़ी करवा दी। साथ ही उस पर यातायात नियमों को भी अंकित कराया जाएगा।
क्या था बरेली में हादसा?
गूगल मैप पर रास्ते की गलत सूचना और रामगंगा नदी पर बने निर्माणाधीन पुल पर आगे रास्ता बंद होने का कोई संकेत नहीं होने के कारण एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। यह पुल बदायूं के समरेर से फरीदपुर को जोड़ने के लिए बनाया गया था, जो 1 साल पहले बाढ़ के कारण टूट गया था। इस पुल के गिरने से रास्ता बंद हो गया था, लेकिन गूगल मैप में पुल पर आवाजाही चालू दिखाई जा रही थी। चालक उसी गूगल मैप के सहारे गाड़ी चला रहा था। जब तक उसे पता चल पाता कि आगे सड़क नहीं है, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story