भारत

मासूम सामरा नाज की शिकायत पर बनी सड़क, DM ने जीता लोगों का दिल

jantaserishta.com
16 Sept 2026 5:09 PM IST
मासूम सामरा नाज की शिकायत पर बनी सड़क,  DM ने जीता लोगों का दिल
x
घर पहुंचकर साइकिल दी.
मऊ: यूपी के मऊ जिले के नगर क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर-17 की सात साल की मासूम समरा नाज सुर्खियों में है. समरा ने 1 सितंबर को जिलाधिकारी दरबार में जर्जर सड़क बनवाने की गुहार लगाई थी. स्कूल आते-जाते समय खराब रास्ते के कारण गिरकर ड्रेस गंदी होने से परेशान बच्ची की बात सुनकर डीएम आनंद वर्धन ने सड़क निर्माण का वादा किया. आदेश के तुरंत बाद नगर पालिका की टीम ने नापी और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर पक्की सड़क का निर्माण करा दिया.
समरा नाज ने पत्र सौंपकर डीएम को अपनी समस्या बताई थी. बच्ची की बात ध्यान से सुनने के बाद जिलाधिकारी ने उसे पढ़ाई करने को कहा और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए. नगर पालिका के जेई और उनकी टीम ने अगले ही दिन मौके पर पहुंचकर नापी तथा टेंडर की सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कीं. इसके बाद नगर पालिका ने टूटी सड़क का पक्का निर्माण कार्य पूरा कराया.
मासूम ने डीएम से कहा था- जब मैं स्कूल आती-जाती हूं तो रास्ता खराब होने के कारण मैं गिर जाती हूं और मेरी स्कूल ड्रेस भी गंदी हो जाती है. इसके बाद जिलाधिकारी ने बच्ची से कहा था कि 'ठीक है बेटा आप जाइए और पढ़ाई करिए, हम आपकी सड़क बनवाते हैं.
काम पूरा होने के बाद डीएम आनंद वर्धन खुद समरा के घर पहुंचे और सड़क का निरीक्षण किया. उन्होंने बच्ची का हाथ पकड़कर हाल-चाल पूछा, मिठाई खिलाई और साइकिल व चॉकलेट गिफ्ट की. जब समरा साइकिल चला रही थी, तब डीएम और अन्य अधिकारी उसके साथ पैदल चले. डीएम ने बच्ची से स्कूल की पढ़ाई के बारे में पूछा और उसे मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया.
जब मासूम समरा साइकिल चला रही थी तो डीएम सहित अन्य अधिकारी उसके अगल-बगल पैदल चल रहे थे. डीएम ने बच्ची से उस दिन स्कूल में हुई पढ़ाई के बारे में पूछा और उसे अच्छी तरह से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित भी किया. उन्होंने कहा कि अब तुम्हारी सड़क बन गयी है. अब तुम खूब मन लगाकर पढ़ाई करो. समरा नाज ने भी डीएम सहित नगर पालिका के अधिकारियों को सड़क बनवाने के लिए धन्यवाद दिया. उसमें अपनी वीडियो दिखाने के लिए मीडिया को भी थैंक्यू कहा.
डीएम आनंद वर्धन ने बच्ची के साहस की तारीफ करते हुए कहा कि उसने निर्भीकता से अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि यह नया शामिल हुआ वार्ड है और अन्य रास्तों को भी जल्द बनवाया जाएगा. वहीं, खुशी से गदगद समरा नाज ने डीएम, ईओ, जेई और मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब उसका स्कूल जाना बहुत आसान हो गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story