भारत

सड़क बना जंग का आखाड़ा: आपस में भिड़ गईं लड़कियां, मार-मारकर कर दिया बुरा हाल, देखें वीडियो

jantaserishta.com
6 April 2021 6:50 PM IST
सड़क बना जंग का आखाड़ा: आपस में भिड़ गईं लड़कियां, मार-मारकर कर दिया बुरा हाल, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: खबरों में या फिर अपने आस-पास के इलाकों में, आपने लड़कों के दो गुटों के बीच लड़ाई तो जरूर देखी होगी. कई जगहों पर मार-पीट का मामला इतना बढ़ जाता है कि पुलिस के आने के बाद ही शांत हो पाता है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लड़कों नहीं बल्कि स्कूली लड़कियां ताबड़तोड़ लड़ाई करती हुई दिखीं. फिलहाल, वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन धीमे-धीमे यह इतना वायरल हो गया कि सोशल मीडिया पर अब हर कोई इसे ही देख रहा है.

कैसे हुई मार-पीट की शुरुआत
इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो में स्कूली लड़कियों के दो गुट हैं. सड़क के किनारे खड़ी एक लड़की; स्कूटी के पास खड़ी दूसरी लड़की से बहस कर रही होती है. तभी दोनों ही गुटों में एक-एक लड़की पहुंच जाती हैं. किसी बात पर एक लड़की दूसरे को थप्पड़ जड़ देती है. फिर क्या, लड़ाई ताबड़तोड़ शुरू हो जाती है. एक के बाद एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ना शुरू कर देते हैं. आलम यह होता है कि उनमें से एक लड़की जमीन पर गिर जाती है. फिर भी, दूसरे गुट की लड़कियां लात-घूसों से पीटने लग जाते हैं.
7 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
स्कूली लड़कियों की मार-पीट का वीडियो को सड़क के दूसरी तरफ से रिकॉर्ड कर लिया. यह वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त गदर मचा रहा है. इंस्टाग्राम पर अपलोड हुए इस वीडियो को अब तक साढ़े 7 लाख लोग देख चुके हैं. कई यूजर्स अपने तरीके से और अपने मन से कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा, आज के टाइम में लड़कों से ज्यादा लड़कियों का गैंगवार होने लगा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story