road accident : अज्ञात चार पहिया वाहन की ठोकर से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

अनुपपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत पुराने आरटीओ के पास कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भारत पिता राम अवतार यादव (35) निवासी खमहरिया जो अपनी बाइक से अनूपपुर बाजार से अपने घर खमहरिया के लिए निकला था तभी …
अनुपपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत पुराने आरटीओ के पास कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भारत पिता राम अवतार यादव (35) निवासी खमहरिया जो अपनी बाइक से अनूपपुर बाजार से अपने घर खमहरिया के लिए निकला था तभी पुराने आरटीओ ऑफिस के पास अज्ञात तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने ठोकर मार दी।
जांच में जुटी पुलिस
हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल अवस्था में युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। इस मामले में कोतवाली पुलिस के द्वारा चार पहिया वाहन की तलाश की जा रही हैं।
