भारत
BIG BREAKING: सड़क दुर्घटना में घायलों को मिलेगा फ्री इलाज, पूरे देश में मोदी सरकार की नई योजना लागू
jantaserishta.com
6 May 2025 3:47 PM IST

x
नई दिल्ली: सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों और उनके परिवारजनों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर देशभर में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम की घोषणा की है। सड़क परिवहन मंत्रालय की एक गैजेट अधिसूचना के मुताबिक इस योजना के तहत पीड़ित को दुर्घटना की तारीख से सात दिनों तक किसी भी मानित अस्पताल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार का लाभ मिल सकता है। यह योजना 5 मई 2025 से लागू हो गई है।
केंद्र सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, "किसी भी सड़क पर मोटर वाहन द्वारा हुई सड़क दुर्घटना का शिकार होने वाला कोई भी व्यक्ति इस योजना के प्रावधानों के तहत कैशलेस उपचार का हकदार होगा।" बता दें कि इससे पहले इस साल जनवरी में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भारत में सड़क हादसों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए यह घोषणा की थी कि सरकार सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए जल्द ही ऐसी योजना लाने पर विचार कर रही है।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस योजना को लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) राज्य की पुलिस, अस्पतालों और राज्य की स्वास्थ्य एजेंसी के साथ मिलकर काम करेगा। बता दें कि भारत में सड़क हादसों में हर साल लगभग 5 लाख लोगों की मौत हो जाती है। वहीं करीब 4 लाख लोग गंभीर रूप से जख्मी हो जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित दो पहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले यात्री होते हैं।
Tagsसड़क दुर्घटना में घायलसड़क दुर्घटनाकेंद्र सरकारinjured in road accidentroad accidentcentral government
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





