भारत

सड़क हादसा: यूक्रेन की युवती की हालत गंभीर, जानें पूरी जानकारी

jantaserishta.com
5 Sept 2022 4:44 PM IST
सड़क हादसा: यूक्रेन की युवती की हालत गंभीर, जानें पूरी जानकारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

कानपुर: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ में सड़क हादसे में यूक्रेन की 27 वर्षीय युवती ओजेरोवा अलेक्जेंडर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नाजुक स्थिति में सोहरामऊ पुलिस ने जीएसवीएम मेडिकल कालेज के हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराया है. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एनस्थीसिया आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सोमवार सुबह एलआईयू की टीम ने उसके कागजात की देखने पहुंची और उसके आधार पर विदेश मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी है। हैलट के प्रमुख अधीक्षक प्रो. आरके मौर्या का कहना है कि उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है, जिससे वह होश में नहीं है।
प्रो. मौर्या ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस यूक्रेन की युवती को नाजुक स्थिति में लेकर इमरजेंसी आई थी। पुलिस से पता चला है कि हादसे में उसकी कार के चालक की मौत हो गई और उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। युवती की आंखें नहीं खुल रही, बोल नहीं रही और न ही हाथ पैरों में कोई हरकत नहीं थी। उसके दिल में सिर्फ धड़कनें चल रही हैं। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्नाव पुलिस ने युवती के पास से मिले पासपोर्ट के आधार पर उसकी पहचान की है। उसके आधार पर पुलिस और प्रशासन को सूचना भेजी गई है।
प्रो. मौर्या ने बताया कि विदेशी युवती की सुरक्षा के लिए कोतवाली पुलिस ने एक महिला सिपाही की तैनाती एनस्थीसिया आईसीयू में कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story