भारत

सड़क हादसा: दो लोगों की मौत, तीन गंभीर, जानें कैसे हुआ ये एक्सीडेंट

jantaserishta.com
28 May 2022 8:37 AM IST
सड़क हादसा: दो लोगों की मौत, तीन गंभीर, जानें कैसे हुआ ये एक्सीडेंट
x

बहराइच: बहराइच-नानपारा हाईवे पर प्रहलादापुर व भोपतपुर चौकी के बीच डीसीएम वह बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

मटेरा थाने के प्रहलादापुर व भोपतपुर चौकी के बीच शनिवार की सुबह 6:30 पर नानपारा की ओर से बहराइच जा रही बोलेरो सामने से आ रही डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एआरटीओ की ओर से डीसीएम को रोकवाए जाने के दौरान यह दुर्घटना हुई। बोलेरो पर पांच लोग सवार थे। सभी लोग लखनऊ जा रहे थे। इस घटना में बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल बोलेरो चालक पिंका सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शंकरपुर,- लक्ष्मणपुर निवासी 35 वर्षीय राजेश सिंह पुत्र राम नारायण सिंह व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एंबुलेंस चालक ओमप्रकाश मौर्य के मुताबिक घायलों को रिसिया सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story