भारत
सड़क हादसा: एक की मौत तीन घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
jantaserishta.com
23 April 2026 11:28 AM IST

x
पीसीआर कॉल के जरिए हादसे की सूचना मिली.
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्वी जिले के शकरपुर थाना क्षेत्र में विकास मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा बुधवार-गुरुवार मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे गीता कॉलोनी कट विकास मार्ग पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात 1:50 बजे पीसीआर कॉल के जरिए हादसे की सूचना मिली थी। बताया गया कि सभी घायलों को हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया है और आरोपी चालक को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
शिकायतकर्ता अनिल कुमार के मुताबिक, मारुति सेलेरियो कार ने पैशन मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। बाइक पर एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान 35 वर्षीय नीरज निवासी एनएसए कॉलोनी, विश्वास नगर, दिल्ली को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि नीरज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनॉट प्लेस से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
घायलों में नीरज की पत्नी सोनम (35), उनका बेटा और बेटी शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस मामले में आरोपी चालक सचिन गुलाटी (45), निवासी सेक्टर-31, नोएडा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





