भारत

रोड एक्सीडेंट LIVE वीडियो, इस सड़क पर बार-बार क्या हो रहा है?

jantaserishta.com
24 Aug 2025 3:43 PM IST
रोड एक्सीडेंट LIVE वीडियो, इस सड़क पर बार-बार क्या हो रहा है?
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: पालघर के बोईसर सिडको बायपास रोड पर शनिवार को महज़ दो घंटे में पांच बाइक हादसे हो गए. बताया जा रहा है कि हाल ही में बने कॉन्क्रीट रोड पर कीचड़ जमा हो जाने से बाइक लगातार स्लिप हो रही हैं. सभी हादसे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं, जिनमें 12 से 13 बाइक सवार मामूली रूप से घायल हुए.
गनीमत रही कि कोई बड़ी जानहानि नहीं हुई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटिया सड़क निर्माण के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. हादसों की बढ़ती घटनाओं को लेकर बोईसरवासियों में आक्रोश है और लोगों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सड़क की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया और जमा कीचड़ को समय पर नहीं हटाया गया, तो भविष्य में गंभीर हादसे हो सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story