
न्यूज़ क्रेडिट: न्यूज़ 18
पीलीभीत. यूपी के पीलीभीत जिले में गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए. हादसा थाना गजरौला के पूरनपुर हाईवे पर हुआ, जब तेज रफ़्तार पिकअप गाडी पेड़ से टकरा गई. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद डीएम एसपी और अन्य प्रशासनिक अमले के साथ जिला अस्पताल पहुंचे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





