भारत

पाली में सड़क हादसा, 7 की मौत, 25 घायल

HARRY
19 Aug 2022 5:49 PM GMT
पाली में सड़क हादसा, 7 की मौत, 25 घायल
x
पढ़े पूरी खबर

पाली: राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक की ट्रैक्टर ट्रॉली से जबरदस्त भिड़ंत हो गी। हादसे में पांच लोगों की मौत और 25 महिला-पुरुषों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद घटना स्थल पर कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना जिले के सुमेरपुर पालड़ी थाने के बीच नेशनल हाईवे पर हुई है। दुर्घटना के बाद मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। सूत्रों के मुताबिक, गुजरात के अंबाजी से रामदेवरा दर्शन के लिए श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे।
जानकारी के मुताबिक, पाली जिला कलेक्टर नमित मेहिता और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला ने दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न वाहनों की गति स्पीड निर्धारित की थी। लेकिन शायद गति निर्धारित निर्देश का पालन व जांच करने वाला कोई जिम्मेदार नजर नहीं आया और यह हादसा हो गया।
Next Story