
x
एक महिला घायल हो गई.
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मामला महोबा के नेशनल हाईवे (कानपुर-सागर) स्थित श्रीनगर थाना क्षेत्र के बरा गांव का है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी और वो अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में तैनात डॉ. हेमेंद्र कुमार ने बताया कि एंबुलेंस की मदद से तीन अज्ञात शवों को जिला अस्पताल लाया गया है। इसके अलावा घायल अवस्था में एक महिला को भी भर्ती कराया गया है, जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कार सवार लोग कहां से आ रहे थे और उन्हें कहां जाना था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





