भारत

सड़क दुर्घटना, बाइक सवार दो युवकों की मौत

jantaserishta.com
25 May 2025 9:31 AM IST
सड़क दुर्घटना, बाइक सवार दो युवकों की मौत
x
ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया.
कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में रविवार को सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनिया- रामगढ़ पथ स्थित फायर ब्रिगेड ऑफिस के समीप ट्रक ने बाइक सवार को टक्‍कर मार दी। टक्‍कर मारने के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे युवक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनिया-रामगढ़ पथ स्थित फायर ब्रिगेड ऑफिस के समीप ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि ये युवक शादी समारोह में टेंट लगाने का काम करते थे। युवक शादी समारोह में टेंट लगाने के बाद घर वापस लौट रहे थे, तभी ये दुर्घटना हुई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में मोहनिया थाने के सब इंस्पेक्टर संजय राउत ने बताया कि हमें सूचना मिली कि मोहनिया-रामगढ़ पथ पर फायर ब्रिगेड ऑफिस के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि बिहार के सिवान में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सीवान जिले में गोरयाकोठी थाना इलाके के अफराद मोड़ के पास हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story