भारत

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सड़क हादसा, 11 लोग घायल

jantaserishta.com
25 May 2023 3:25 PM IST
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सड़क हादसा, 11 लोग घायल
x
जम्मू (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में गुरुवार को रोड एक्सीडेंट में 11 लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, कठुआ जिले के लखनपुर इलाके में यात्रियों को ले जा रही एक बस की टक्कर ट्रक से हो गई। इस हादसे में बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए।
सभी घायलों को इलाज के लिए कठुआ शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। फिलहाल, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story